aajtaktimes

किसानो की असली हितैषी सपा सरकार: विधायक

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी सरकार में उत्तर प्रदेश का सम्पूर्ण विकास हुआ है।
चार साल के अपने कार्यकाल में युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी प्रदेश की
जनता की सारी आपेक्षाओं पर खरे उतरे है। मैनें भी अपने क्षेत्र की जनता
की निष्ठाभाव से सेवा की है, और आजीवन करता रहूंगा। उक्त विचार विकास
खण्ड देवां के लालपुर गांव में चौपाल लगाकर सदर विधायक सुरेश यादव ने
उपस्थित ग्रामीणों में व्यक्त किये।श्री यादव ने सबसे पहले लालपुर
पहुंचकर पूरे गांव के लोगों के घर-घर जाकर उनसे मुलाकात की और गांव की
समस्याओं के बारे में पूछा तथा बाद में चौपाल लगाकर ग्रामीणों क समस्याएं
सुनी। सदर विधायक ने आगे कहा कि समाजवादी सरकार ने किसान, मजदूर व
नौजवानों के हितों को ध्यान में रखकर बड़ी-बड़ी योजनाएं संचालित की गयी है।
लोगों को सीधा उनका लाभ पहुंच रहा है। किसानो की असली हितैषी अगर कोई
सरकार है तो वह समाजवादी सरकार है। पिछली सरकारों में तो किसानों को तो
ठगने का किया था उनके हितों के लिए न तो कोई कार्यक्रम बनाये गये और न ही
उनकों कोई सरकारी लाभ मिला। आम आदमी बीमा योजना, कृषक बीमा, श्रम विभाग
में मजदूरों का रजिस्ट्रेशन और उसके बाद उन मजदूरों को एक साइकिल मुफ्त
में देना जैसी आदि योजनाएं चलाकर उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के गरीबों
की आश को बांधने का काम किया है। मेरा भी यह पूरा प्रयास रहता हैं कि मैं
अपने क्षेत्र की जनता की सेवा पूरी ईमानदारी से कर सकूं। क्योंकि आप सब
लोगों की ही मेहनत से ही मैं आज आप लोगों का सेवक बना हूं। मेरा यह
कर्तव्य बनता है कि मैं आप लोगों की दिन रात सेवा करूं और उसी के तहत मैं
अपने क्षेत्र में हर समय उपलब्ध रहता हूं। अन्त में उन्होंने आगामी 3 जून
को फतेहपुर में मुख्यमंत्री की रैली में सभी लोगों से भारी संख्या में
पहुंचने की अपील की और अन्य गांव का भी दौरा कर लोगों से रैली में
पहुंचने की अपील की। चौपाल में मुख्य रूप से आयोजक छोटे यादव, सोनू
मौर्या, दीपू मौर्या, आजाद यादव, कामता प्रसाद यादव, मो. रिजवान संजय,
राजेश मौर्या, राम आधार मौर्या, नन्हे लाल यादव प्रधान, संजय मिश्रा,
ठाकुर प्रसाद यादव, विश्राम मौर्या, रामनाथ, सागर मौर्या, सियाराम,
मनीराम, मो. इलयास, मो. सईद समेत आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 3985259839949928851

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item