aajtaktimes

विभिन्न सड़क हादसों में महिला सहित तीन जख्मी

जौनपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार हेतु अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां समाचार प्रेषण तक उपचार चल रहा था।
शाहगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र में मंगलवार को ओवरटेक करते समय हुई सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल सवार युवक गोड़िला रेलवे फाटक से शाहगंज की तरफ आ रहे थे कि रास्ते में ट्रैक्टर से ओवरटेक करते समय दुर्घटना हो गयी। इस हादसे में युवक की मौत हो गयी। हादसे की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृत युवक स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के कोपा गांव का निवासी है। उधर कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना करने वाली ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
महराजगंज संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के बासूपुर पुल के पास राजा बाजार मार्ग पर ट्रक व मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक सवार मां-बेटा गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया जहां डाक्टरों ने बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि घायलों में जनपद प्रतापगढ़ के रेडिगारापुर पट्टी उसरौली निवासी राजू पाण्डेय 25 वर्ष पुत्र शिव कुमार पाण्डेय एवं उसकी 45 वर्षीया माता विमला पाण्डेय हैं।

Related

UP 2267262029652933843

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item