अराजक तत्वों ने तोड़ी स्कूल की दीवार व गेट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_94.html
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में कुछ अराजक तत्वों ने प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी सहित गेट तोड़ डाला। स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने शिकायत पुलिस से कर दिया है। प्रधानाध्यापिका नन्दशीला सिंह के अनुसार उस गांव के कुछ दबंग स्कूल बंद होते ही परिसर में डेरा जमा लेते हैं। पहले ये लोग स्कूल की दीवार, फर्श आदि को नुकसान पहुंचाया करते थे। इसको देखते हुये चहारदीवारी खड़ी कराकर लोहे का गेट लगवा दिया गया। यह नागवार लगी तो उन लोगों ने पूरी दीवार को ही गिरा दिया। साथ ही लोहे के गेट को भी तोड़ डाला। इसकी लिखित शिकायत रूप से लाइन बाजार थाने में दे दिया गया है लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

