aajtaktimes

प्रत्याशियों को जनता से जोड़ने का माध्यम है जन विचार मंच: सानिध्य

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आने वाले दो महीने में बाराबंकी और फैजाबाद की 11 विधानसभा
सीटों के प्रत्याशियों को सीधे जनता को जन विचार मंच से जोड़ेंगे। इस
अभियान के अन्तर्गत जन-समर्पित प्रत्याशियों की चुनाव रणनीति निर्धारण को
लेकर हम जनता के बीच जायेंगे। उक्त विचार आज नगर के प्रतिष्ठित रेस्त्रां
में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जन विचार मंच के अध्यक्ष सानिध्य बली
ने व्यक्त किए। श्री बली ने बताया कि वह जनपद के दरियाबाद राज घराने में
जन्में राय स्वरेश्वर बली उर्फ राजा संजय बली के पुत्र है। वह प्रसिद्ध
भारतीय छात्र संसद, भारत का एक मात्र ऐसा छात्र संसद जिसमे 10000 छात्र
भाग लेते हैं और जो संयुक्त राष्ट्र के तत्वाधान में होता है, में बतौर
प्रारंभिक वक्ता के रूप में भाग ले चुके हैं। सानिध्य सीवोटर पोलिटिकल
सर्वे कंपनी में भी काम कर चुके हैं, जो भारत की मशहूर ओपिनियन पोल
कंपनियों में से एक हैं। प्रेस वार्ता में रुबरु हुए सानिध्य बली ने कहा
कि जन विचार मंच न तो एक राजनैतिक दल है और न ही किसी एक राजनैतिक दल की
ओर समर्पित है। हमारा उद्देश्य बाराबंकी और फैजाबाद जिले के विकास कि ओर
प्रतिबद्ध है। मन में कई सवाल थे, कि क्या शुरुआत एक गांव, या अपने टाउन
एरिया दरियाबाद से करूँ, या फिर अपना प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर पर। किसी
भी जगह का विकास, न सिर्फ जनता की भागीदारी से होता है, बल्कि एक प्लान
अनुसार होता है। बिना शक्ति, धन और ज्ञान के हर चीज अधूरी है। ज्ञान मेरे
पास था, विकास करने की शक्ति आज सिर्फ जनता के नुमाइंदों के पास है,
आर्थिक बल भी अत्यन्त आवश्यक है और उसका माध्यम भी सरकार है। तो आखिर
कैसे विकास में भागीदारी कर सकता था। उन्होने बताया कि मेरे बाबा स्व.
राय ब्रजेश्वर बली भी तो जनता की ओर प्रतिबद्ध थे, तब भी वह 3 चुनाव
हारे। मैंने सोंचा कि पार्टियों और प्रतिनिधियों के रणनीति निर्धारण
द्वारा उनको चुनाव जिता सकता हूँ, तो क्यों नहीं। मैं, ऐसे प्रतिनिधियों
को अपने से जोड़ूँ जो न सिर्फ अच्छी छवि के हों, बल्कि जो जनता की ओर
समर्पित हों बस उस वख्त ही, जन विचार मंच, का एक संकल्पना के रूप में
जन्म हुआ। जन विचार मंच, एक ऐसा पौधा है, जो बाराबंकी और फैजाबाद जिले कि
11 विधान सभा सीटों पर, कुशल नेतृत्व और जन समर्पित प्रत्याशियों को अपने
साथ लाएगा, न सिर्फ उनकी रणनीति निर्धारित करेगा, बल्कि जन समस्याओं और
आम जनता के हित के लिए वह क्या करना चाहते हैं, उसको जनता तक पहुंचाएगा।
जन विचार मंच, एक ऐसे सेतु का काम करेगा जो नहर अर्थात प्रत्याशिओं को
नदी अर्थात जनता से जोड़ते हुए, सागर अर्थात विधान सभा सरकार के चुने हुए
नुमाईंदों के रूप में पहुंचाएगा। चुनाव उपरांत भी हम जनता से जुड़े रहकर,
जन-मित्र के रूप में क्षेत्र के विकास व जन कल्याण के लिए काम करते
रहेंगे।

Related

UP 3561781948797092014

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item