सरकार की योजनाओं का खूब किया बखान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_83.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। समाजवादी सरकार के चार वर्षों का कार्यकाल तेज विकास औरबुनियादी सुविधाओं से आम आदमी को जोड़ने के लिए समर्पित रहा है।
मुख्यमंत्री की अगुवाई में विकास की गतिविधियां तेजी से परवान चढ़ी हैं।
सदर विधानसभा में भी मेरे नेतृत्व में विकास कार्यों को तीव्रगति मिली
है। उक्त विचार आज गांव-गांव अखिलेश कार्यक्रम के तहत जन-जागरण साईकिल
यात्रा में ग्राम बेलहा से सलेमपुर, मलूकपुर, इनायतपुर, खिराजपुर,
मलकासाड़, बूढ़नपुर, लोहजर, जोलियाबनारस, भीखमपुर जवाहिरपुर, बड़ीछेरिया,
छोटीछेरिया, मऊजानीपुर, मौजाबाद, राजापुर से कोरड़ी तथा कासिमगंज में
रात्रि विश्राम में उपस्थित लोग ग्रामीणों के बीच सदर विधायक सुरेश यादव
ने व्यक्त किये। श्री यादव ने आगे कहा कि वर्तमान समाजवादी सरकार के विगत
चार वर्षों के कार्यकाल में जिस तेजी से विकास कार्यों को गति प्रदान की
गयी है। उसके फलस्वरूप जन-जीवन बढ़ोत्तरी की कई योजनाओं को साकार रूप मिला
है। इसका प्रत्येक्ष प्रमाण प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अमौसी से चारबाग
तक लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के रूप में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। इस
परियोजना के निर्माण का एक बहुत सकारात्मक आगाज राजधानी सहित समूचे
प्रदेश की जनता महसूस कर रही है यह कहने की आवश्यकता नही है कि जितना काम
इस समाजवादी सरकार ने चार वर्षों में करके दिखाया है, दूसरी सरकारें पाँच
वर्षों में नही करा पायीं। यह प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व और
प्रति बद्धता का परिणाम है। लगभग 20 किलोमीटर की साईकिल यात्रा करके सदर
विधायक ने कासिमगंज में रात्रि विश्राम कर सम्बन्धित ग्रामीणों से सीधा
संवाद कर लोगों से समस्याएं पूछीं तथा उसका निस्तारण भी मौके पर किया। और
लोगों से विकास कार्यों मेें सहयोग करने का भी निवेदन किया। इस मौके पर
मुख्य रूप से शिव बालक यादव, संतोष प्रधान, कामता प्रसाद यादव, मो.
रिजवान संजय, नन्हे लाल यादव प्रधान, सहजराम, संजय मिश्रा, बाबुल मिश्रा,
विनय यादव, कमलेश यादव, राजेश यादव, अंकुर सिंह, दीपक गुप्ता, शिवनाथ
यादव, पवन यादव, छोटे प्रधान, महबूब आलम समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
अब्दुल हमीद ने बनाया सबको अपना अज़ीज: इज़हार

