aajtaktimes

मरकर भी बच्चे को दुनिया दिखा गई मां,जीवन फिर भी दांव पर

केप गिरार्डो : यू.एस. के डॉक्टरों ने एक चमत्कार कर दिखाया है। उन्होंने एक मृत महिला सारा इलर की डिलीवरी करने में सफलता प्राप्त की हैं। गर्भवती महिला सारा अपने पति मैट राइडर के साथ अपने पैतृक गांव जा रहे थी। तभी उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। सारा को काफी चोट लगी। अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। वहीं, मैट गंभीर घायल हो गया।
यह घटना बुधवार की है। जब यह फैमिली यू.एस. के केप गिरार्डो से अपने पैतृक गांव जा रही थी।हादसे के बाद सारा को एस.यू.वी. से निकाला गया। उसे और बच्चे को काफी हद तक सेव करने की कोशिश की। अस्पताल ले जाते वक्त सारा को सी.पी.आर. दी गई। उनको पॉपलर ब्लफ शहर के एक हॉस्पिटल ले जाया गया।  सारा ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। मैट की हालात अब ठीक है।
डाक्टरों के मुताबिक  सारा जैसे ही हॉस्पिटल पहुंची उसे डेड डिक्लेयर कर दिया गया। उनके सामने बच्ची को बचाने का चैलेंज था।आनन-फाइन में सिजेरियन करना पड़ा। मां की मौत की वजह से बच्चे को ऑक्सीजन न मिलने का खतरा था। हालांकि, ऑप्रेशन सफल रहा। पर अभी डॉक्टर्स को बच्ची की हेल्थ को लेकर चिंता है।इनका कहना है कि ऑक्सीजन न मिलने की वजह से उसके ब्रेन पर असर पड़ सकता है। वहीं, लंग्स भी डैमेज हो सकते हैं।  

Related

UP 3080998909772620222

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item