aajtaktimes

पैसेंजर्स को छोड़ रन वे पर मूव कर गई फ्लाइट

मुंबई : स्पाइसजेट के साथ एक और विवाद जुड़ गया है। यह विवाद है पैसेंजर्स को छोड़कर फ्लाइट को रनवे पर मूव कर देना। मामले में एयरलाइंस ने फिलहाल कोई बयान नहीं दिया है। घटना कोच्चि एयरपोर्ट की है। यात्री कार्तिक रमानी के मुताबिक उनकी फ्लाइट शाम 8.55 बजे मुंबई पहुंचनी थी। शनिवार शाम करीब आठ बजे यात्रियों को टर्मिनल से फ्लाइट तक पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान बारिश होने लगी। इस कारण बस 30 मिनट रुकी रही।
रमानी ने बताया कि जब यात्रियों ने खिड़की से देखा तो कोच्चि एयरपोर्ट पर दो एयरक्राफ्ट खड़े थे। रमानी ने कहा कि सभी यात्री बस चलने के इंतजार में थे। इसी दौरान एक एयरक्राफ्ट मूव करने लगा। जब यात्री दूसरे एयरक्राफ्ट के पास पहुंचे और बोर्डिंग पास दिखाए तो क्रू सदस्यों ने कहा कि आपकी फ्लाइट चली गई है। यह सुनते ही यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। बोइंग 737 के मूव होते ही यात्रियों ने हंगामा तेज कर दिया। इसी बीच क्रू मेंबर्स ने अधिकारियों को फोन किए। इसके बाद फ्लाइट रोक दी गई और 10 बजे रवाना हुई।

Related

UP 6270909697344148984

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item