चलती ट्रेन के ऊपर गिरा पेड़... यात्रियों में हडकंप, बड़ा हादसा टला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_202.html
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में सुबह एक ट्रेन पर अचानक पेड गिर जाने से अफरातफरी मच गई। राजकीय रेलवे पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुम्बई से लखनऊ आ रही पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर मानकनगर में अचानक एक पेड गिर गया। चलती ट्रेन पर पेड गिरने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
इस बीच, किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। रेल कर्मचारियों ने पेड़ को काट कर अलग किया। ट्रेन अपने गंतव्य स्थल चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।