दिल्ली: छेड़छाड़ के विरोध में छात्रा और दोस्त को पीटा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_949.html
नई दिल्ली। दिल्ली के संत नगर में छात्रा के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अश्लील कमेंट्स का विरोध करने पर छात्रा और उसके दोस्त को पीटा गया। मामला तब का है जब दोनों देर रात पार्टी से लौट रहे थे।
पीड़िता के मुताबिक उसका दोस्त उसे घर छोड़ने के लिए जा रहा था। घर के पास आते ही कुछ लड़कों ने अश्लील कमेंट्स करना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक विरोध करने पर मनचलों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने बियर की खाली बोतल से दोनों पर हमला कर दिया। पीड़िता का दोस्त पुलिस में शिकायत नहीं करना चाहता था। इसीलिए पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उससे जबरन लिखाया कि वो भी कोई कारवाई नहीं चाहती।