aajtaktimes

प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। ग्रीष्मावकाश में मध्यान्ह भोजन योजना संचालन कराये जाने हेतु शासनादेश के विपरीत अध्यापकों को लगाये जाने के सम्बन्ध में शिक्षकों का एक दल सोमवार को जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक एमडीएम के नाम प्रतिलिपि वाला पत्रक उत्तर प्रदेशीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने सौंपा है। जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ल के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वाले दल में लाल साहब यादव, राम दुलार यादव, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, रविचन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, साजेश सिंह, सुनील यादव, विजय गुप्ता समेत सैकड़ों शिक्षक शामिल रहे। पत्रक लेकर जिलाधिकारी श्री गोस्वामी ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि इस पर शीघ्र ही विचार किया जायेगा।

Related

UP 6585920221326506287

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item