aajtaktimes

इस समय चर्चा का विषय बने हुये हैं छोटे सिपाही!

जौनपुर। इस समय नगर में छोटे सिपाही चर्चा का विषय बने हुये हैं जिनके सामने सिपाही ही नहीं, बल्कि दरोगा भी बौना नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, किसी भी सज्जन या सामाजिक व्यक्ति द्वारा अपना परिचय देने पर छोटे सिपाही उन्हें बेइज्जत करने मंे कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। ये छोटे सिपाही नगर में दर्जनों की संख्या में जगह-जगह तैनात होमगार्डों को कहा जा रहा है जिनका मात्र एक उद्देश्य है, बस वाहनों को रोककर चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करना। बता दें कि नगर के लगभग सभी चौराहों सहित दर्जनों जगहों पर इस समय छोटे सिपाही यानी होमगार्ड तैनात हैं जो किसी रंगरूट सिपाही व दरोगा से कम नहीं हैं। एक सुबह से लेकर देर रात तक ये अपनी ड्यूटी में बिना मतलब के मुश्तैदी से तैनात हैं जो केवल भोले-भाले लोगों को रोककर वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। हद तो तब नजर आती है जब देखा जाता है कि बिना ड्यूटी वाले होमगार्ड भी जेब गरम करने के लिये ड्यूटी वाले साथियों के साथ काफी मुश्तैदी से तैनात रहते हैं। कुल मिलाकर छोटे सिपाही से सब परेशान हैं।

Related

UP 7373631050229026082

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item