बहुप्रतीक्षित बस सेवा के शुभारम्भ ग्रामीणों में उमड़ा उत्साह
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_846.html
बाराबंकी। ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप द्वारा सूरतगंज में
उक्त सेवा का शुभारम्भ हरी झण्डी दिखाकर किया गया। अन्त में ग्राम्य
विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि समाजवादी सरकार के युवा
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा इतने कम समय में जितना विकास कार्य किया
गया, उतना विकास किसी भी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में नहीं हुआ। प्रदेश
में जो भी नई योजना प्रारम्भ की जाती है उसका लाभ सबसे पहले बाराबंकी का
होता है। यह लाभ सबसे पहले विशेष कर रामनगर की जनता को उपलब्ध कराया जाता
है, क्यांेकि आप लोगों के भरपूर प्यार व सहयोग से ही यह सम्भव हुआ।
उन्होने कहा कि उम्मीद है कि आगामी 2017 के चुनाव में भी विकास के पहिये
को गति देने के लिए आपका सहयोग इससे बढ़कर ही मिलना चाहिए। इस नई बस सेवा
के संचालन के श्री गोप ने कहा कि इस नये मार्ग पर बस संचालन की मॉग कई
वर्षों से जनप्रतिधियों तथा जनता द्वारा की जा रही थी। किन्तु सेवा
प्रारम्भ नहीं हो पायी। सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक आर.के. वर्मा के
बाराबेकी आते ही इतने कम समय में बससेवा का संचालन करवाना विकास को गति
देना है। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य मुजम्मिल अन्सारी ने
किया। वक्ताओं की श्रृंखला में जय सिंह ने अपना विचार व्यक्त करते हुए
कहा कि लगभग पॉच वर्षों पूर्व बाराबंकी से सुढियामऊ तक वाया जहॉगीराबाद
मार्ग पर बस सेवा चली थी, किन्तु कुछ कारणों से बन्द हो गई थी। कैबिनेट
मंत्री अरविन्द सिंह गोप के प्रयास से पुनः इस मार्ग पर न केवल बस सेवा
बहाल हुई वरन् सूरतगंज तक विस्तारित मार्ग पर की गयी। जो प्रतिदिन प्रातः
07ः45 व देापहर 1ः30 तथा सायं 05ः00 बजे बाराबंकी, लखनऊ के लिए तथा
बाराबंकी से 11ः45 व 03ः15 बजे सूरतगंज तक एवं रात्रि 09ः00 बजे सिहाली,
तिलोकपुर तक चलेगी। इसके लिए अरविन्द सिंह गोप का आभार प्रकट किया।
उन्होंने समाजवादी सरकार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश में
चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया। उन्होने कहा कि इन सभी
योजनाओं का शत् प्रतिशत् अनुपालन रामनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक
अरविन्द सिंह गोप द्वारा किया गया। इससे यह जाहिर है कि सपा सरकार
शिलान्यास में नहीं उद्घाटन मे विश्वास रखती है। उ.प्र. प्रदेश सहकारी
कोआपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र वर्मा ने बस सेवा शुरू कराने के
लिए मंत्री अरविन्द सिंह गोप का आभार प्रकट किया। जैदपुर विधान सभा
क्षेत्र के विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि इस सेवा से क्षेत्र की
ग्रामीण जनता को लाभ मिलेगा। सेवा प्रारम्भ करने के लिए सहायक क्षेत्रीय
प्रबन्धक आर.के. वर्मा को धन्यवाद दिया। उक्त कार्यक्रम में श्री अवधेश
कुमार सिंह नगर अध्यक्ष रामनगर, जय सिंह यादव, ज्ञानू सिंह, पप्पू सिंह,
रफीक चौधरी, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक आरके वर्मा, बलराम बाजपेयी, शादाब
सिद्दीकी, श्याम लाल वर्मा, सर्वेश कुमार, सहित कई लोग उपस्थित रहे।
17 मई से शुरू होगी बस सेवा
बस सेवा हेतमापुर, कड़ाकापुर, महादेवा, रामनगर, बाराबंकी, लखनऊ एवं
सूरतगंज, रानीगंज, महादेवा, रामनगर, बाराबंकी, लखनऊ की ओर जाएगी। वहीं
किन्तूर, बदोसराय, सिरौलीगौसपुर, मोहमदाबाद, उधौली, सफदरगंज, बाराबंकी,
लखनऊ एवं गोंडा, देवरिया, भैरमपुर, महादेवा, रामनगर, बाराबंकी, लखनऊ तथा
बदोसराय, पंजरौली, मैलारायगंज, सैदनपुर, बाराबंकी, लखनऊ की ओर बस सेवा 17
मई से प्रारम्भ होगी। इसके अतिरिक्त मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने रामनगर
में रोडवेज की खाली पड़ी भूमि पर शीघ्र ही बस स्टेशन बनवाने की भी बात
कही।
