विद्यालयों के पूरे परिसर में चुस्त-दुरुस्त साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_526.html
बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव ने डीआरडीए सभागार में कस्तूरबा गांधी
बालिका विद्यालय, सर्वशिक्षा अभियान अन्तर्गत संचालित कार्यक्रमों की
समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की
आठवीं पास बालिकाओं का अगली कक्षा में प्रवेश 20 मई, 2016 तक अनिवार्य
रूप से सुनिश्चित करा लिया जाये, अन्यथा विद्यालय की वार्डेन और
सम्बन्धित खण्ड शिक्षा अधिकारी उत्तरदायी होंगे। उनके विरुद्ध कार्यवाही
करते हुए उनका वेतन भी रोका जायेगा। जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में यह
भी निर्देश दिया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के पूरे परिसर में
चुस्त-दुरुस्त साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। सर्वशिक्षा अभियान
और कस्तूरबा गांधी विद्यालय की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने
कहा कि कुछ एक विद्यालयों के निरीक्षण में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं
मिली। इस बार केवल चेतावनी दी जा रही है। अगली बार अगर इन विद्यालयों में
निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था ठीक नहीं रही, तो वहां के वार्डेन और
अन्य उत्तरदायी अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही होगी। बैठक मंे मेडिकल
असेसमेन्ट कैम्प की कार्ययोजना पर विचार हुआ। बेसिक शिक्षा अधिकारी
पी0एन0सिंह ने बताया कि यह कैम्प जुलाई, 2016 में आयोजित किया जाना है।
इसमें बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जायेगा। उन्हें जरूरत अनुसार
उपचार, चश्मा वितरण सहित अन्य स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध करायी जायेगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि कैम्प आयोजन हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी
ठोस कार्ययोजना तैयार करें। बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव
पर विचार करते हुए जिलाधिकारी ने कल से विद्यालय बन्द करने के आदेश दिये।
उन्होने निर्देश दिया कि विद्यालय में शिक्षक आकर अन्य कार्य करेंगे।
उन्होने कहा कि रसोइयों का चयन कार्यवाही फिलहाल न की जाये। वर्तमान
रसोइयें अग्रिम आदेशों तक पूर्व की भांति कार्य करेंगे। नवीन और पुराने
विद्यालयों में जहॉ हैण्डपम्प नहीं है वहॉ हैण्डपम्प लगाने के निर्देश
दिये गये। बैठक में जिला विकास अधिकारी एके सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
रामसरन सिंह, सभी ए0बी0एस0ए0, एवं कस्तूरबा गांधी की वार्डेन उपस्थित थे।
