aajtaktimes

नपाप करे आवारा पशुओं के लिये पानी की व्यवस्था: शर्मा

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने कहा है कि
नगर में घुमंतू पशुओं एवं पक्षियों के लिए नगर पालिका परिषद बाराबंकी
द्वारा पानी की चरही अथवा कोई वैकल्पिक व्यवस्था त्वरित रूप से करनी
चाहिए। ताकि बढ़ती गर्मी में किसी की भी प्यास से मौत न हो। श्री शर्मा ने
एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि एक समय था, जब नगर बाराबंकी के
प्रमुख स्थानों पर पानी की चरही का इंतजाम हुआ करता था। नगर के छाया
चौराहा, धनोखर चौराहा, नाका सतरिख चौराहा, रेलवे स्टेशन, पानी की टंकी
सिटी स्कूल के निकट आदि कुछ प्रमुख स्थानों पर चरही हुआ करती थी। जिसमें
घुमंतू जानवर जैसे बैल, गाय, बछड़ा, सांड़ व अन्य आदि अपनी प्यास गर्मी केे
दिनों में बुझाया करते थे। लेकिन वक्त के साथ बाराबंकी की तस्वीर ही बदल
चुकी है। अब न तो चरही दिखती हैं और न ही जानवरों के पानी पीने का कोई
उचित स्थान। श्री शर्मा ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी
से कहा है कि नगर के प्रमुख स्थानों जहां पहले चरही हुआ करती थीं, पर
पुनः घुमंतू जानवरों के लिए चरही की समुचित व्यवस्था की जाये। साथ ही
अन्य प्रमुख स्थानों को चिन्हित करते हुए जानवरों की प्यास बुझाने के लिए
इंतजाम किये जायें। यदि तत्काल रूप से चरही की व्यवस्था नहीं की जा सकती,
तो बतौर विकल्प नांद अथवा ड्रम आदि रखाये जायें। जिससे पशु-पक्षी भी अपनी
प्यास बुझा सकें। किसी भी जीव की गर्मी और प्यास के चलते मौत न हो।

Related

UP 3896954823949290570

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item