aajtaktimes

सड़क पर उतरे अधिवक्ता, किया रोड जाम, जमकर की नारेबाजी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के नेतृत्व में आज भी अधिवक्ताओं द्वारा दस
मिनट के लिए राजमार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया गया। साथ ही सात तारीख
होने के कारण रूदौली वापसी का प्रकरण भी अधिवक्ताओं की मांग के केन्द्र
में रहा। विदित हो कि पिछले चार दिनों से सीओ द्वारा अधिवक्ता से की गयी
अभद्रता का मामला चल रहा है। जिसके विरोध में अधिवक्ताओं द्वारा मार्ग
जाम एवं प्रशासन के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की जा रही है। खास बात यह है
कि जिला प्रशासन भी अब पूरे तौर तानाशाह रवैया अपनाये हुए है। डीएम
द्वारा स्पष्ट रूप से सीओ हैदरगढ़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को
ठुकरा दिया गया। जिसके बाद अधिवक्ता प्रदर्शन के लिए मजबूर हो गये। बीते
एक दिन पूर्व भी अधिवक्ताओं ने मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया था। हैदरगढ़
प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील में बीते दो मई को हुए अमीन व अधिवक्ता विवाद
में क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ द्वारा अधिवक्ताओं से की अभद्रता पर एक पक्षीय
कार्यवाही किए जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने आज लखनऊ बनारस राष्ट्रीय
राजमार्ग पर हैदरगढ़ मुख्य चौराहे पर सड़क जाम कर जमकर पुलिस प्रशासन के
खिलाफ नारेबाजी की हैदरगढ़ तहसील बार एसोशिएसन के अध्यक्ष अचल कुमार
मिश्रा की अगुवाई में राष्ट्रीय राज मार्ग पर भारी संख्या में अधिवक्ताओं
ने सड़क जाम कर शासन प्रशासन द्वारा अभी तक क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ पर कोई
कार्यवाही न किये जाने से नाराज अधिवक्ताओं ने सड़क पर डेढ़ घंटे तक जाम
लगाकर जमकर नारेबाजी की। क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ पर अभी तक कोई कार्यवाही
न किये जाने से वकीलों में जबरदस्त रोष है। तहसील बार एसोशिएसन के
अध्यक्ष अचल कुमार मिश्रा ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहां कि जब
तक क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ का स्थान्तरण नही हो जाता तब तक वकीलों का
न्यायिक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। फिलहाल अमीन एवं अधिवक्ता संघर्ष
मामले में दिन प्रतिदिन अधिवक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है।
क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ पर अभी तक कोई कार्यवाही न किये जाने से वकील
आरपार की लड़ाई के मूड़ में है। पूर्व अध्यक्ष यशकरन तिवारी, एडवोकेट विजय
कुमार शर्मा, राजेश कुमार, रामप्रताप, आलोक तिवारी, राम कुमार अवस्थी,
रामकरन अवस्थी सहित भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन
किया सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात
दिखी। सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार, हैदरगढ़ मे वकीलो व संग्रह अमीनो
के मध्य हुए विवाद मे पुलिसिया कार्यवाही से नाराज सिरौलीगौसपुर के
अधिवक्ताओ ने एसडीएम को पांच सूत्रीय ज्ञापन मांगपत्र सौंपा है। तहसील
बार एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह की अगुवाई मे
वकील पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए एसडीएम गरिमा स्वरूप के कार्यालय
पहुंचे और उन्हे मांग पत्र सौंपा। जिसमे वकीलो ने मांग की है कि विवाद का
सर्वमान्य समाधान कराया जाये एवं अधिवक्ताओ के साथ अभद्र व्यवहार करने
वाले पुलिस उपाधीक्षक हैदरगढ़ का स्थानांतरण किया जाये। महामंत्री रामहृदय
यादव ने कहा कि जिलाधिकारी द्वार मामले का समाधान नही कराया जाएगा। हम
लोग चुप नही बैठेंगे।

Related

UP 4689787051561797091

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item