aajtaktimes

जिलाधिकारी ने किया विकलांग प्रमाण-पत्र कैम्प का निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने मंगलवार को विकास खण्ड में चल रहे विकलांग प्रमाण-पत्र बनाने वाले स्थल विकास खण्ड महराजगंज कैम्प का निरीक्षण किया। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को विकलांगों के बैठने तथा उनके प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निर्देश दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर के पोरवाल ने भी कैम्प का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार महराजगंज विकास खण्ड में विकलांग प्रमाण-पत्र कैम्प में चिकित्सकों की टीमों द्वारा 801 विकलांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया, जिसमें चिकित्सकों की देख-रेख में 615 हाथ, पैर, नेत्र विकलांगों का मौके पर ही प्रमाण-पत्र बनाया गया। तीन टीमों द्वारा विकलांगों का 80 आधार कार्ड भी बनाया गया। जिला विकलांग कल्याण अधिकारी राजेश सोनकर ने बताया कि 18 मई को विकास खण्ड सुजानगंज में प्रातः 8 बजे विकलांग प्रमाण पत्र का कैम्प लगाया जायेगा।

Related

UP 1057943419148259617

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item