aajtaktimes

बेटियों संग मां ने खाया जहर, पुत्रियां मरीं व मां नाजुक

जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पराइत बबुरा गांव में एक मां ने आर्थिक तंगी से ऊबकर अपने दो बच्चों के साथ जहर खा लिया। इसके चलते बच्चों की तो मौत हो गयी जबकि मां का उपचार अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अमृता देवी आर्थिक तंगी से काफी परेशान चल रही थी। इसी से तंग आकर उसने अपनी पुत्री सपना व नेहा के साथ स्वयं भी जहर खा लिया। परिणामस्वरूप सपना व नेहा की मौत हो गयी जबकि उसकी हालत गम्भीर है। उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।

Related

UP 5753014026223295180

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item