aajtaktimes

अधिवक्ता आक्रोशित, जिला प्रशासन मुर्दाबाद के जमकर लगे नारे

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। हैदरगढ़ तहसील में अधिवक्ता एवं अमीन संघर्ष मामले में
वकील अब आर-पार की लड़ाई का मन बना चुके हैं। बीते 2 मई को उपनिबन्धक
कार्यालय में राजस्व अमीन सरजू प्रसाद एवं उनके साथी अमीनों ने दांदूपुर
निवासी एक किसान से अभद्र व्यवहार किया। अधिवक्ता अरविन्द कुमार बाजपेई
के विरोध करने पर कहासुनी हो गयी। अमीन एवं उनके साथियों द्वारा कोतवाली
पहुंचकर मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा पंजीकृत करा दिया। वकीलों का
कहना है कि इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ से रिपोर्ट दर्ज कराने
की मांग करने पर लाठियों से भांजने की धमकी भी दी गयी थी एवं अपमान जनक
शब्द का प्रयोग किया गया था तभी से वकील आन्दोलनरत हैं। वकीलों ने
शुक्रवार को ही कार्य-बहिष्कार जारी रखते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की नारा था
हमारी मांगे पूरी हों चाहे जो मजबूरी हो अधिवक्ता एकता जिन्दाबाद जिला
प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए तहसील पहुंचे। तहसीलबार एशोसिएशन के
अध्यक्ष राम अचल मिश्र की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी हैदरगढ़
को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंप कर मांग की पुलिस क्षेत्राधिकारी का गैर जनपद
स्थानान्तरण किया जाय एवं अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा वापस किया जाये। साथ
में यह भी मांग की कि तीन साल से अधिक समय से जमंे अधिकारियों एवं
कर्मचारियों का स्थानान्तरण किया जाये व साथ में सम्बन्धित अमीन पर
मुकदमा पंजीकृत किया जाये। यशकरन तिवारी एडवोकेट, विजय कुमार शर्मा,
राजेश कुमार, राम प्रताप, आलोक तिवारी, राम कुमार अवस्थी, राम करन सहित
भारी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन
भी भारी संख्या में मौजूद रहा।

Related

UP 3657456078366752768

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item