लगायी चौपाल, गिनायी सरकार की उपलब्धियां
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_262.html
बाराबंकी। समाजवादी सरकार ने अपने चुनावी वादों को पूरा करने के साथ ही
नये इरादों को लेकर तरक्की की नई मंजिलों की तरफ कदम बढ़ायें हैं। विकास
के एजेन्डे को सामने रखकर समाजवादी सरकार ने समाज के सभी वर्गों की
खुशहाली के लिए कदम उठाएं है। आज इसी का परिणाम है कि दूसरे प्रदेश के
लोग भी उत्तर प्रदेश में तेजी से हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर
इसका अनुसरण करना चाहते हैं। उक्त विचार आज अखिलेश गांव-गांव कार्यक्रम
के तहत जन-जागरण अभियान में समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक
पहुंचाने के उद्देश्य से आज देवां में एक विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर
रवाना करने के पश्चात उपस्थित लोगों में सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ
सुरश्ेा यादव ने व्यक्त किये। श्री यादव ने आगे कहा कि समाजवादी सरकार के
विकास, सामाजिक सद्भाव और धर्मनिर्पेक्षता के प्रतिबद्धता के कारण ही झूठ
और लूट की राजनीति करने वाले निराश और कुंठित हो रहे हैं। किसी को सत्ता
छिन जाने की कसक है तो किन्ही दलों की सत्ता से बढ़ रही दूरी।
साम्प्रादायिक ताकतों के साथ अवसरवादी, जातिवादी और विकास विरोधी दलों के
सिद्धांतहीन गठबन्धन भी सक्रिय हो गये हैं। समाजवादी सरकार के इरादों,
कोशिशों और कामयाबियों को सामने रखते हुए आप लोग इस पर गम्भीरता से विचार
अवश्य करें। ताकि अन्याय और गैर बराबरी न रहे इस लक्ष्य को प्राप्त करने
के संघर्ष में समाजवादी पार्टी सफल हो सके। जन-जागरण साइकिल यात्रा का
नेतृत्व शिवा यादव ने किया। जो ग्राम संदौली उमरपुर से सफेदाबाद, सरथरा,
बहादुरपुर, असैनी, बीजेमऊ, मिही चौराहा, भिटौली, ढल्लूखेरा, बन्दीपुरवा,
तिन्दवानी, मातनपुरवा, बरौली, जाटा, लोखरिहा, सरायंबुधेड़ी, जफरपुर,
असईपुरवा, नारायनपुरवा, सैलखा, मनेरा से सरायं अकबराबाद में रात्रि
विश्राम हुआ। जहां पर सदर विधायक ने चौपाल लगाकर सरकार की उपलब्धियां
बताई तथा लोगों की समस्याओं को सुना। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व
प्रधान शिवनाथ यादव, विधानसभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, मो. रिजवान
संजय, मो. उबैद, कैलाश यादव, संतोष यादव, विनय यादव प्रधान, मो.
इब्राहिम, शिव बालक यादव, नन्हे लाल यादव, सुन्दर लाल यादव, धर्मपाल,
दर्शन यादव, अतुल कुमार, सुनील कुमार, सुभाष चन्द्र, रामदीन, गुड्डू
विश्वकर्मा, रामू विश्वकर्मा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


