सपा की दौड़ी साइकिल, रियाज ने दिखाई झण्डी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_503.html
जैदपुर बाराबंकी। साईकिल यात्रा के पॉचवें दिन जैदपुर चेयरमैन रियाज अहमद
व जिला पंचायत सदस्य ई0 किशन कुमार ने साईकिल चलाकर जन-जन तक संदेश
पहुंॅचाया। जैदपुर विधानसभा के हरख ब्लाक अर्तगत ग्राम टाडपुरवा में
चेयरमैन रियाज अहमद व जिला पंचायत सदस्य ई. किशन कुमार के नेतुत्व में
साईकिल रैली को झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर चेयरमैन रियाज
अहमद ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में विकास का
कीर्तिमान स्थापित किया है। शहर से लेकर गॉव तक विकास हुआ है। आने वाले
चुनाव इसलिये विपक्ष साजिश कर रहा है। जिसका जवाब जनता देगी। सपा सरकार
सबको जोड़ने का कार्य करती है। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य ई. किशन
कुमार ने कहा कि आज सपा सरकार प्रदेश में सभी वर्गो के विकास का कार्य
किया है। मोदी सरकार को झूठी और फरेबी बताते हुये आम जनता को भाजपा व
बसपा से सावधान रहने की अपील की। साईकिल यात्रा ग्राम गुहररिया उसरी
ताडपुरवा तोगापुर सहित कई अन्य गॉवो में पहुंचकर सपा सरकार के विकास
कार्यो की जानकारी दी। इस अवसर पर आयोजक फूलचन्द वर्मा, कमलेश राम सिंह,
मंशाराम, रामाकान्त सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

