aajtaktimes

राजा के नेतृत्व में निकली रैली

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल तैयार
करने के लिए समाजवादी पार्टी की साईकिल यात्रा पहली मई से गांव की पग
डंडियों से रास्तों पर गुजरने लगी है। सपा की लाल टोपी लगाएं साईकिल वाले
कार्यकर्ताओं व नेताओं ने शुक्रवार को दूसरे दिन साइकिल रैली निकाली।
जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने व कृषि राज्य मंत्री राजीव कुमार सिंह ने
शुक्रवार को साईकिल रैली. को मोहम्मद पुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस रैली में वह स्वयं साइकिल चला कर कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ाया। साइकिल
रैली की अगवाई मे तमाम सपाई नेता मौजूद थे। इस दौरान निर्मल यादव, पूर्व
प्रमुख चंद्रशेखरवर्मा, रामकेदार यादव, अनुपम जयसवाल, मुरारी यादव, अनिल
सिंह, अजय प्रताप सिंह, रम्मी चौधरी, मंत्री प्रतिनिधि बच्चा सिंह, सहित
तमाम लोगों ने साईकिल रैली में भाग लिया।

Related

UP 8456330603717868468

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item