28 रजब का जुलूस गमगीन माहौल में निकला
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/28.html
जैदपुर, बाराबंकी। गम का दिन 28 रजब इमाम हुसैन (अ.स.) का काफिला मदीने
से कर्बला की सरजमी के लिए रवाना होने का मंजर जिले के मशहूर कस्बा
जैदपुर में अदब व एहतराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर अजादार काले कपड़े
धारण किए हुए या हुसैन या हुसैन की सदाओ के साथ जंजीर का मातम करते हुए
अंजुमन दस्ते हैदरी के तत्वाधान मे निकले जुलूस मे शामिल थे। इस जुलूस
में अमारी झूला जनाबे अली असगर जुलजनाह कजावा के साथ आलम मुबारक शामिल
थे। जुलूस से पहले मोहल्ला पचदरी मे स्थित मस्जिद में मजलिस को खिताब
करते हुए मौलाना सै. जमीरूल हसन बनारस ने कहा कि हिजरत एक जगह से दूसरी
जगह जाने को कहते है। मगर दूसरी हिजरत यह भी होती है कि इंसान गुनाहो को
छोड़कर अच्छाईयो की तरफ चला जाये। यह भी हिजरत होती है और अल्लाह इसको भी
बहुत पसंद करता है। जब कोई इंसान झूठ को छोड़कर सच की तरफ चला जाये और बदी
को छोड़कर नेकी की तरफ जाये। मौलाना ने आखिर मे मसायब पढ़ते हुए मदीने से
कर्बला की तरफ हिजरत इमाम हुसैन (अ.स.) के मसाएब पढ़े। मजलिस के फौरन बाद
जुलूस बरामद हुआ जिसमे अंजुमन दस्तए हैदरी के दस्ते द्वारा सीना जनी व
जंजीर जनी की गयी जुलूस कस्बे के अपने तयशुदा रास्तो से होता हुआ डा. मो.
अली मरहूम साबिक सदर के अजाखाने पहुचॉ। जहॉ मौलाना अलीम मेंहदी जैदपुर ने
तकरीर की। यहॉ से जुलूस थाना चौराहा स्थित शबीहे कर्बला पहुॅचकर समाप्त
हुआ। कर्बला मे जुलूस की अलविदाई मजलिस मौलाना तस्नीम मेहदी जैदपुरी ने
पढ़ी और मसाएब बयान किया। जुलूस के दौरान बाहर से आयी अंजुमन हाशमिया
इलाहाबाद और अंजुमन फनाफिल हुसैन बहराईच ने भी नौहाख्वानी व सीना जनी की।
जुलूस गुजरने वाले रास्तो की नगर पंचायत चेयरमैन रियाज अहमद द्वारा साफ
सफाई व चूने का छिड़काव कराया गया। वही सुरक्षा व्यवस्था के लिए कस्बा
इंचार्ज सहित सिपाही जुलूस के दौरान मौजूद रहे।


