aajtaktimes

कांग्रेसियों का धरना आज

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राष्ट्रीय राजमार्ग बाराबंकी-बहराईच स्थित शहावपुर के पास टोल
प्लाजा निर्माण को लेकर राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया के नेतृत्व में सैकड़ो
कांग्रेस कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए
अनुसूचित जनजाति के उपाध्यक्ष विजय पाल गौतम ने बताया कि आज सुबह 10 बजे
शहावपुर के पास बन रहे टोल प्लाजा के विरोध में धरना प्रदर्शन किया
जायेगा। धरने का नेतृत्व राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया की अगुवाई में होगी
और जिलाधिकारी के माध्यम से केन्द्रीय सड़क राजमार्ग मंत्री को ज्ञापन
सौंपा जायेगा। श्री गौतम ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि
सुबह 10 बजे शहावपुर टोला प्लाजा पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन में भाग लें।

Related

UP 2442912269809678497

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item