aajtaktimes

बदला विद्युत रोस्टर, 9 से 11 कटौती

बाराबंकी। जिलाधिकारी अजय यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि
रात्रि 11 से 1 बजे तक की जाने वाली विद्युत कटौती से शीघ्र राहत मिलेगी।
इसके स्थान पर अब रात में 9 से 11 बजे तक विद्युत कटौती होगी। जिलाधिकारी
अजय यादव द्वारा इस सम्बन्ध में पावर कॉरपोरेशन को अपनी संस्तुति भेजी जा
रही है। दरअसल हाल में कई दिनों से जन सामान्य द्वारा रात में 11 बजे से
1 बजे तक की जा रही कटौती के रोस्टर को बदले जाने के मांग की जा रही थी।
जन सामान्य की अपेक्षाओं के मद्देनजर जिलाधिकारी अजय यादव ने विद्युत
कटौती के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता विद्युत और अन्य सम्बन्धित
अभियन्ताओं के साथ डीआरडीए सभागार में बैठक की। जिलाधिकारी ने अधिशासी
अभियन्ता को निर्देश दिया कि जनपद के लोगों के अपेक्षाओं के दृष्टिगत
रात्रिकालीन विद्युत कटौती के रोस्टर में परिवर्तन कराना सुनिश्चित करें।

Related

UP 6262712673856330642

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item