aajtaktimes

चीनी सीमा से सटे भारत के गांवों में आ रहे हैं संदिग्ध फोन!

नई दिल्ली। चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के समीप तैनात सेना की जासूसी कराई जा रही है। सेना के बारे में सूचना हासिल करने के लिए पाकिस्तान या चीन के जासूस ग्राम प्रधान समेत स्थानीय नागरिकों को फोन कर रहे हैं। इसका पता चलने के बाद भारत-चीन सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।
सेना के विश्लेषण से पता चला है कि चीन-भारत सीमा पर गांवों में कई लोगों को अज्ञात नंबरों से फोन आ रहे हैं। कुछ मामलों में ग्रामीणों ने अनजाने में मूलभूत सूचनाएं भी दे दीं। साथ ही यह भी पता चला कि फोन केवल उन लोगों के पास ही आए जो या तो सरपंच हैं या राज्य सरकार में नौकरी करते हैं और सैनिकों तथा आईटीबीपी अधिकारियों के बारे में जानकारी रखते हैं। सेना ने लोगों से फोन करने वाले के नाम, टेलीफोन नंबर, प्राप्तकर्ता के नाम एवं नंबर, फोन करने वाले द्वारा मांगी गई सूचना और उनसे किए गए सवाल आदि निकटतम सैन्य इकाई को बताने को कहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फोन करने वाला खुद को कर्नल या स्थानीय अधिकारी बताते हुए इलाके में सेना की मौजूदगी और उसकी आवाजाही के समय के बारे में कई सवाल पूछते हैं।
सरपंच को फोन आया: चांग ला और त्सांगटे गांव के बीच के डुरबुक गांव के सरपंच स्टानजिन को हाल ही में एक फोन आया। फोन करने वाले ने पूछा कि क्या सेना के साथ लंबित मुद्दे हल कर लिए गए हैं। डुरबुक गांव समुद्र तल से 13,500 फुट की ऊंचाई पर है।

Related

news 4822430430590333936

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item