पुलिस ने सुलझाई कत्ल की गुत्थी, प्रेमी संग मिल बेटे को उतारा मौत के घाट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_956.html
बटाला (बेरी): बटाला पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए बेटे का कत्ल करने वाली मां व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
आज सायं पुलिस लाइन में प्रैस कॉन्फ्रैंस को संबोधित करते हुए एस.पी. इन्वैस्टीगेशन जगजीत सिंह सरोआ ने कहा कि सुनील कुमार पुत्र रमेश चन्द्र निवासी हटवार थाना बराड़ी जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश हाल निवासी गांव रजादा, जो कस्बा कादियां में ज्योतिष की दुकान चलाता है, के रंजीत कौर पत्नी मुखत्यार सिंह निवासी रामपुरा के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते रंजीत कौर अक्सर अपने प्रेमी पंडित सुनील कुमार को मिलने हेतु उसके घर जाती थी जबकि इसका पति मुखत्यार सिंह, जो पूर्व सैनिक है वह गुजरात के जाम नगर में प्राइवेट फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है।
एस.पी. ने बताया कि विगत 29/30 अप्रैल 2016 की मध्य रात्रि को रंजीत कौर अपने 3 बच्चों बड़े लड़के सुरजीत सिंह उर्फ रोहित, लड़की सिमरनजीत कौर व लड़के करणबीर सिंह के साथ पंडित सुनील के घर गांव रजादा में गई। वहां पर उक्त महिला ने अपने बेटे सुरजीत सिंह को चाय में नींद की गोलियां डालकर पिला दीं जिससे वह बेहोश हो गया और बाद में उक्त दोनों ने उसे साथ वाले कमरे में ले जाकर इन्वर्टर के पास लिटा दिया और इन्वर्टर की तारों से उसे करंट लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एस.पी. ने आगे बताया कि इसके बाद रंजीत कौर ने अपने पति मुखत्यार सिंह को इस बारे में सूचना दी, जो 2 मई को घर में वापस आया। उसने अपनी पत्नी से पुत्र की मौत का कारण पूछा तो उसने मौत करंट लगने से हुई बताया। एस.पी. अनुसार इसके बाद उक्त दम्पति ने थाना सेखवां में अपने बेटे की मौत के मामले में किसी का कोई कसूर न होना बताया।