'सपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं होता'
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_464.html
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी बड़े-बड़े वादे नहीं करती हैं और उनकी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं होता है। पार्टी का सत्ता में आने के बाद से ही राज्य सरकार प्रदेश का तेजी से विकास कर रही है। यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने ऐसे फैसलों को लागू किया, जिनसे राज्य खुशहाली के रास्ते पर तेजी से आगे जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवस्थापना सुविधाओं के विकास में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे मील का पत्थर साबित होने के साथ-साथ अर्थव्यवस्था में भी भारी बदलाव लाएगा। यह एक्सप्रेस-वे लखनऊ में ही नहीं रुकेगा, बल्कि इसे गाजीपुर-बलिया तक ले जाया जाएगा।
मुख्यमंत्री यहां डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित रोजगार मेला के समापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने रोजगार मेले के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके माध्यम से बड़ी संख्या में बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य के श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा कई अच्छी योजनाएं चलाई गई हैं, जिनमें से यह एक है। इस विभाग द्वारा बड़ी संख्या में साइकिलें भी बांटी गई हैं, जिसका लाभ बड़े पैमाने पर श्रमिकों को मिला है। विभाग ने अप्रैल माह में सेवायोजन पोर्टल की भी शुरुआत की है, जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों और सेवायोजकों में संवाद स्थापित होना सम्भव हुआ है और बेरोजगारों को अब रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहे हैं।
यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने नौजवानों को बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए हैं। प्रदेश में विभिन्न बैंकों की 4,000 शाखाएं खोली गई हैं, जिनमें बड़ी संख्या में नौजवानों को रोजगार मिला है। आबादी के हिसाब से उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा राज्य है और यहां पर नौजवान भी बड़ी संख्या में मौजूद हैं। ऐसे में, इन नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए और अधिक प्रयास करने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की अच्छी औद्योगिक विकास नीति तथा कार्यक्रमों के कारण राज्य में औद्योगिक विकास के लिए अच्छा वातावरण मौजूद है। बड़ी संख्या में निवेशक अपनी औद्योगिक इकाइयां प्रदेश में स्थापित करने के लिए प्रयासरत हैं। इन औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के बाद बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। लखनऊ में स्थापित किए जा रहे आई.टी. सिटी के माध्यम से भी बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। साथ ही, प्रदेश में आई.टी. सैक्टर को इससे काफी बढ़ावा भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना की स्थापना के बाद आई.टी. सैक्टर में बड़े बदलाव होंगे। यादव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाजवादी पेंशन योजना, विद्यार्थियों को नि:शुल्क लैपटॉप वितरण तथा नि:शुल्क साइकिल वितरण जैसी जनहितकारी योजनाएं लागू की गई हैं। इनका लाभ बड़े पैमाने पर लोगों को मिला है, जिनमें अधिकांश गरीब तबके से आते हैं। लैपटॉप ने छात्रों की सोच ही बदल दी है। समाजवादी पेंशन देश की सबसे बड़ी पेंशन योजना है, जिसे प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से लागू कर रही है। इसके तहत गरीब परिवार की महिला मुखिया को 500 रुपये की प्रतिमाह की सहायता सीधे उसके खाते में अन्तरित की जाती है।