करेंट से महिला झुलसा, बचाने वाला भी झुलसा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_964.html
जौनपुर। जनरेटर के करेंट की चपेट मे आने से दो लोग झुलस गये जिन्हें उपचार हेतु निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में एक महिला पान खाकर जैसे ही दुकान पर लगे टिनशेड के खम्भे पर हाथ पोंछना चाही कि तभी टिनशेड के पाइप में उतर रहे जनरेटर के करेंट की चपेट में आ गयी। उसकी चिल्लाहट का बचाने गया एक और व्यक्ति भी झुलस गया। झुलसी महिला स्थानीय कस्बा निवासी राजकुमारी देवी 40 वर्ष पत्नी गुलाब चन्द्र एवं युवक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता है। दोनों को उपचार के लिये गौराबादशाहपुर कस्बे के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है।

