aajtaktimes

ओवरटेक के प्रयास में बाइक सवार जख्मी, जीप पलटी

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर पेट्रोल पम्प के पास ओवरटेक करने के प्रयास में मोटरसाइकिल सवार गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद सुल्तानपुर के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के बलुआ पौधन-रामपुर निवासी कपिलदेव वर्मा शनिवार को शाहगंज से दूध बेचकर घर वापस जा रहा था कि रास्ते में उक्त स्थान पर महिन्द्रा जीप नम्बर यूपी 42 टी 0279 से ओवरटेक करते समय जीप की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह मोटरसाइकिल समेत सड़क के किनारे खाईं में गिर गया जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गया। उधर जीप अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे चली गयी। हालांक जीप पर सवार यात्री बाल-बाल बच गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से गम्भीर रूप जख्मी युवक को उपचार हेतु शाहगंज स्थित राजकीय पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। साथ ही जीप को खाईं से बाहर निकाला गया।

Related

UP 6715856768012651252

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item