aajtaktimes

मंत्री फरीद ने कहा जनाब मैं हाजिर हूं, विधायकों ने दी सलामी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। नौ साल बाद सपा में अवतरित हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री बेनी
प्रसाद वर्मा के स्वागत के लिये उनके आवास पर समाजवादी नेताओं ने जोरदार
स्वागता किया। सपा में वापसी के बाद आज जब वह जिला मुख्यालय पर पहुंचे तो
सपाईयों ने दर्जनों जगह उनका जोरदार स्वागत किया। लेकिन इस स्वागत समारोह
में ग्राम्य विकास मंत्री अरविन्द सिंह गोप, कृषि राज्यमंत्री राजा राजीव
कुमार सिंह कहीं नजर नही आये। यह दोनो नेता न तो सीमा प्रवेश पर दिखे और
न ही बेनी बाबू के आवास पर ही उनका आगमन हुआ। चर्चा है कि शायद यह दोनो
मंत्री उनकी वापसी पर कुछ सहज नजर नही आ रहे हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री
बेनी प्रसाद वर्मा के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद आज बाराबंकी
आगमन पर पटेल तिराहे के पास विधायक प्रतिनिधि मो. रिजवान संजय के नेतृत्व
में जोर दार स्वागत किया गया। दोपहर से लोग बेनी बाबू के बाराबंकी आने के
इंतजार में पटेल तिराहे पर फूल माला और भांगड़ा बजा कर धूप में खड़े थे।
जैसे ही बेनी बाबू तिराहे पर पहुंचे मो. रिजवान संजय ने अपने साथियों के
साथ उनकों माला पहनाकर स्वागत किया तथा लोग अतशबाजी करते हुए और
बेनी-मुलायम के नारे लगाते हुए उनको कम्पनी बाग स्थित उनके आवास तक ले
गये जहां पर पूरे जनपद के कोने-कोने से आये हुए लोगों ने उनका माला
पहनाकर स्वागत किया। उनके आवास पर प्रावैधिक मंत्री फरीद महफूज किदवई,
सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत,
हैदरगढ़ विधायक राममगन रावत, सपा जिलाध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, पूर्व
विधायक रतन लाल रावत, पूर्व सासंद बैजनाथ रावत, पूर्व एमएलसी अरविन्द
कुमार यादव, मो. सबाह, शिवस्वामी वर्मा, इकबाल मेंहदी फैजी, फरूख मुबीन,
विधानसभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, मो0 सालिम, राम नरेश वर्मा, विनोद
वर्मा, गुड्डू मौर्या प्रधान, शिवनाथ यादव, मो0 शकील, मो0 उबैद, तौकीर
कर्रार, चौधरी कलीम उद्दीन उस्मानी, सरदार रविन्द्र पप्पू, शकील जोगी,
मिंटू वर्मा, मोनू जयसवाल, दीपू जयसवाल, राजन मिश्रा, प्रणय बाजपेयी,
शौकत अंसारी, प्रीतम सिंह वर्मा, आशीष सिंह आर्यन, सौरभ द्विवेदी, सचिन
सिंह, रामनाथ, सुफियान अख्तर, पूर्व प्रधान जुल्फी मियां, राजेन्द्र
वर्मा, पप्पू समेत सैकड़ों उपस्थित थे। वहीं दूसरी तरफ मुलायम सिंह यादव
यूथ ब्रिगेड के सदर विधानसभा अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा अपने सैकड़ों
समर्थकों के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के आवास पर
पहुंचकर स्वागत किया। लेकिन सपा कार्यकर्ताओं की निगाह ग्राम्य विकास
मंत्री अरविन्द सिंह गोप और कृषि राज्यमंत्री राजीव कुमार सिंह का इस
स्वागत समारोह में शामिल न होने की बात अखरती रही। कार्यकर्ताओं की
जुबानों पर यही चर्चा थी कि बेनी बाबू के सपा में शामिल होने के बाद
गुटबाजी बंद नही हुई है।
सुरेश को मिला अपनापन
अपने पुराने खाटी समाजवादी बेनी बाबू को पाकर सदर विधायक सुरेश यादव खासे
उत्साहित नजर आये। बेनी ने भी सुरेश को अपना अजीज बनाकर बगल में बैठने का
स्थान देकर अन्य नेताओं को चर्चा के लिये मौका दिया। आज वह चर्चाएं भी
निकल कर आयी जो पहले कभी बाराबंकी की आम गलियों में भी होती थी कि बेनी
बाबू यादव नेतृत्व की एक नई कोपल की खोज में हैं। शायद आज यह पूरी हो रही
है। सदर विधायक सुरेश यादव और एमएलसी राजेश यादव जैसे सपा के नेताओं को
बेनी बाबू अपना बनाकर जिले का शीर्ष नेतृत्व प्रदान करने की मुहिम में
लगे हुए हैं।
रियाज, मुख्तार ने बेनी का किया स्वागत
बेनी बाबू के स्वागत के लिये जिले के शीर्ष सपा नेताओं की भीड़ उनके आवास
सिरौली भवन में बेनी बाबू के पहुंचने से दो घण्टे पहले ही जुट गयी। बेनी
बाबू का जोरदार स्वागत करने वालों में नगर पंचायत जैदपुर के चेयरमैन
रियाज अहमद और हरख ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह अपने सैकड़ो
समर्थकों के साथ बेनी बाबू का जोरदार स्वागत किया। बेनी बाबू भी इन
नेताओं को देखते ही कुशलक्षेम पूछा। इतने में रियाज व मुख्तार शाह बेनी
बाबू जिन्दाबाद के नारों से उनका जोरदार स्वागत किया।
पुराने समाजवादियों में जगी आस, मिलेगी तरजीह
जिले के पुराने समाजवादियों के दिन बहुरेंगे ऐसी आशाएं लगाकर बेनी बाबू
के दरबार में कई पुराने समाजवादी नेता स्वागत के लिये पलक पांवड़े बिछायें
बैठे रहे। बेनी बाबू के इशारे पर कई बार पाला बदल गेम में शामिल रहे
छोटेलाल यादव, कुंवर रामबीर सिंह भी काफी उत्साहित नजर आये। वहीं पूर्व
सांसद रामसागर रावत जो काफी समय से पार्टी में हासिएं पर चल रहे थे। बेनी
बाबू के स्वागत में जोश में दिखे। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि इन
पुराने समाजवादी नेताआंे को पार्टी में महत्व मिलना तय हैं।

Related

UP 8707065851876415101

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item