महिला सुरक्षा सम्मान समारोह में बोले राज्यसभा सदस्य
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_761.html
बाराबंकी। नारी मातृ शक्ति का वह रूप हैं जो समाज को ममता की राह दिखाती
हैं। नारी के मान सम्मान सुरक्षा की लड़ाई कांग्रेस पार्टी ने लड़ी हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू कम मानदेय पर जो संकट की घड़ी में जीवन यापन
कर रहे हैं कांग्रेस पार्टी उससे अंजान नही हैं आपको उचित मानदेय आपका हक
सम्मान तभी मिलेंगा जब प्रदेश एवं देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार
होगी। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले राजनैतिक दल बहुत
दिनों तक महिलाओं के अधिकारों का रोक नही पायेंगे उक्त उद्गार राज्यसभा
सांसद डा. पीएल पुनिया ने अपने ओबरी आवास पर कांग्रेस अनुसूचित जाति
विभाग के उपाध्यक्ष विजयपाल गौतम द्वारा आयोजित महिला सुरक्षा, सम्मान
समारोह में व्यक्त किये। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा
तथा संचालन अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष रामहरख रावत ने किया, सम्मेलन
में विशेष रूप से आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहू भी मौजूद रही। श्री
पुनिया ने कार्यक्रम के आयोजक विजयपाल गौतम को बधाई देते हुए कहा कि आज
देश में देश की आधी आबादी (महिला) की उपेक्षा हो रही हैं और राजनैतिक दल
उनके हमदर्द होने का दावा ठोक रहे हैं। आज मैं उन सभी दलों को जिन्होंने
महिला सम्मान, सुरक्षा का झूठा नाकाब अपने चेहरों पर ओढ़ रखा हैं, उनसे
पूछना चाहता हूॅ कहां गयी उनकी महिला सम्मान की बात जब लोकसभा में महिला
आरक्षण के लिये कांग्रेस बिल लेकर आयी थी। कार्यक्रम के आयोजक विजयपाल
गौतम ने सम्मेलन में मुख्य अतिथि संासद पुनिया का स्वागत करते हुए कहा कि
प्रदेश में पिछले 26 वर्षों से सपा, भाजपा, बसपा के शासनकाल में महिलाऐं
अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पिछड़े दशक की प्रदेश सरकारें इनको
सुरक्षा देने में असफल रही हैं। अपने उपेक्षित जीवन को काटने के लिये
आंगनबाड़ी, आशाबहू का काम करके जहां यह अपने परिवार का बहुत कम मानदेय पर
भरण पोषण कर रही हैं, वही समाज को आंगनबाड़ी के माध्यम से बच्चो को
शिक्षित करने, आशा बहू के माध्यम से इलाज की व्यवस्था महिलाऐं सुनिश्चित
ही करती हैं लेकिन सरकारें इनके अमूल्य कार्य क कीमत का आकलन करने में
कोई दिलचस्पी नही दिखाती हैं, जिसके कारण यह अपने आपको जहां असुरक्षित व
असहाय समझ रहा हैं। महिला सम्मान सुरक्षा सम्मेलन को मुख्य रूप से महिला
कांग्रेस की अध्यक्ष मंजू दीक्षित, नगर अध्यक्ष शना मुही, कांग्रेस
नेत्री अराधना रावत, सुनीता निषाद्, शबनम वारिस, सरोज गौतम, दीपक सिंह,
इरफान कुरैशी, के.सी.श्रीवास्तव, सिकंदर अब्बास रिजवी, जुल्फी मियां,
ज्ञानेश शुक्ला, राजेन्द्र फोटोवाला, महबूब-उर-रहमान किदवई, जयन्त गौतम,
कमल भल्ला, शिवबहादुर वर्मा ने सम्बोधित किया तथा सुनीता वर्मा, विमला
वर्मा, कलावती गुप्ता, श्यामा देवी, शान्ति देवी, रानी गौतम, शिन्देश्वरी
वर्मा, मीना रावत, प्रियंका गौतम, रानी रावत, प्रीती रावत, रेखा वर्मा,
प्रतिमा यादव, शशि यादव, ममता शर्मा, पूजा निगम सहित सैकड़ो की संख्या में
महिला कार्यकत्री मौजूद थी।
