aajtaktimes

सपा की दौड़ी साइकिल, कार्यकर्ताओं ने की नुक्कड़ सभाएं, सरकार की गिनायी उपलब्धियां

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। गांव गांव अखिलेश समाजवादी संदेश के तहत ग्राम्य विकास मंत्री
अरविन्द सिंह गोप के नेतृत्व में विधान सभा रामनगर में आज चौथे दिन ग्राम
गर्री, बिन्दौरा परसपुर, लैन, गजपतिपुर, बखारेपुर, मल्लापुर, रतनपुर,
भवनियापुर, महादेवां व बनर्की में साइकिल यात्रा पहुंची और गांव में
नुक्कड सभाओं के माध्यम से ग्रामवासियों को मौजूदा सरकार की उपलब्धियों
को बताया गया। इस यात्रा के दौरान कई गांवों में घर घर जाकर सरकारी की
जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की गयी। जिसमें मुफ्त सिंचाई, कन्या
विद्या धन, पढ़े बेटी बढे बेटी, लोहिया आवास, समाजवादी पेंशन योजना व अन्य
योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया और इन योजनाओं से
सम्बन्धित पम्पलेट, पुस्तक, फोल्डर, कलेण्डर, किताबे आदि वितरित की गयी।
इसके पूर्व ग्राम सभा रतनपुर के ग्राम प्रधान शिव कुमार यादव और ग्राम
सभा बनर्की के ग्राम प्रधान प्रभास सिंह के द्वारा चौपालों का आयोजन किया
गया। जिसमें बड़े बूढे व तमाम महिलायें उपस्थित रही जिनके बीच अखिलेश
सरकार की उपलब्धियों को बताया व समझाया गया और उनसे उम्मीद की गयी कि वह
समाजवादी पार्टी की मद्द करेंगे और 2017 के चुनाव मे ंसमाजवादी पार्टी की
पुनः सरकार बना कर इस विकास की गति को निरन्तर बनायें रहेंगे। आज साइकिल
यात्रा ग्राम कुम्हरवा में रात्रि विश्राम करेगी और ग्रामवासियों के बीच
चौपाल लगाकर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अनके बीच प्रचार प्रसार
करेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से भूपेन्द्र प्रताप सिंह बबलू भईया,
धीरेन्द्र कुमार वर्मा, नसीम कीर्ति, रामनाथ मौर्य, प्रभास सिंह, रिन्कू
रावत, कल्लू यादव, अवध राम यादव, अब्दुल मन्नान, वीरेन्द्र प्रधान, पिंटू
सिंह, चन्द्र देव सिंह, भौकी नेता, ज्ञान प्रकाश मिश्र, अवधेश सिंह, जय
सिंह यादव, देवी मौर्य, शिव कुमार मौर्य आदि तमाम कार्यकर्ता व ग्रामवासी
उपस्थित रहे।

Related

UP 8189459031320935450

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item