aajtaktimes

दौड़ी साइकिल, गांव गांव सपा की साइकिल से जनता में चुनाव की आह्हट

रामसनेहीघाट, बाराबंकी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पक्ष में माहौल तैयार
करने के लिए समाजवादी पार्टी की साईकिल यात्रा पहली मई से गांव की पग
डंडियों से रास्तों पर गुजरने लगी है। सपा की लाल टोपी लगाएं साईकिल वाले
कार्यकर्ताओं व नेताओं को देखकर गांव वाले के मुख से निकल पड़ता है कि
चुनाव होने वाला है। बुधवार को सपा की साइकिल यात्रा का चौथा दिन रहा। यह
साईकिल यात्रा 10 मई तक चलेगी।  मंगलवार को प्रदेश सरकार ने अब तक क्या
काम किया, यह बताने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली निकाली। यह
रैली 10 मई तक चलेगी। दरियाबाद विधानसभा अध्यक्ष रम्मी चौधरी ने जमीना
गांव में साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली की
अगुवाई प्रधान रामफेर ने की। गांव की पगडंडियों से रवाना हुई साइकिल रैली
क्षेत्र में घूमी।  इस मौके पर अध्य्क्ष ने कहा कि सपा ने चार साल में
समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, लोहिया आवास का तोहफा गरीबों को दिया
है। इसके साथ ही विद्युत उत्पादन को भी बढ़ाया गया है। लखनऊ सहित कई शहरों
में मेट्रो रेल चलाई गई। लखनऊ से दिल्ली के बीच एक्सप्रेस रेल चलाई गई।
इसके अलावा लाखों बेरोजगारों को नौकरियां भी दी गई। उन्होंने कहा कि इस
सरकार ने मुफ्त सिंचाई, किसान बीमा, बीज वितरण तो किए ही मंडियों को
बेहतर बनाकर उनकी उपज का सही मूल्य भी दिलाया।  इसके अतिरिक्त आज बीर किठ
ई मगरोंड़  ओटवा  इस रैली ने क्षेत्र में घूम घूमकर लोगों को सपा सरकार की
उपलब्धियां बताई। इस रैली में राहुल स्वत्रंत सिंह राजू यादव आदि लोग
शामिल रहे। बनी कोडर ब्लॉक में बड़ेला में वरिष्ठ उपा ध्यक्ष निर्मल यादव
,खरिका फूल में राम मनोहर यादव दांदू पुर आदि जगहों पर साईकिल रैली निकली
गई।

Related

UP 4951731996823168663

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item