aajtaktimes

फर्जी हो रही राशनकार्ड यूनिटों की फीडिंग: विजय पाल

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आल इण्डिया फेयर प्राइश शॉप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष
ललित सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम
के तहत प्रदेश में दलित पिछड़े वर्ग की संख्या अधिक है। लेकिन पूर्ति
कार्यालय उनके हिस्से का राशन फर्जी यूनिटों पर चढ़ाकर अपने चहेते
दुकानदारों को कालाबाजारी करने की भरपूर छूट दे रहा है। एसोसिएशन के
जिलाध्यक्ष विजय पाल गौतम ने कहा कि नगर परिषद नवाबगंज में 56 गल्ले की
दुकानों में जिलापूर्ति कार्यालय द्वारा सुविधा शुल्क लेकर मो. जावेद की
दुकान पर 4172, विनोद गुप्ता की दुकान पर 4252, दीपक की दुकान पर 3501,
अतुल जायसवाल की 2458 व हीनू बाल्मीकि की दुकान पर 2220 यूनिटों की फर्जी
तरीके से फीडिंग की गयी है। नगर नवाबगंज की आबादी 90 हजार में 64 प्रतिशत
के हिसाब से 57600 यूनिट फीडिंग होनी चाहिये। लेकिन 81 हजार यूनिट की
फीडिंग की गयी है। एसोसिएशन द्वारा मांग की गयी है कि इन पांचो दुकानों
में फीड हजारों यूनिटों के पहचान पत्र व बैंक खातों की जांच कराकर
दोषियों के खिलाफ कार्यवाही किया जाना अति आवश्यक है। इस सम्बन्ध में
एसोसिएशन के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डा. पीएल पुनिया,
मुख्यमंत्री सहित कई उच्चाधिकारियों को कार्यवाही के लिये पत्र लिखा है।
मौके पर एसोसिएशन के सचिव मदन गोपाल यादव, कोषाध्यक्ष रामानंद दीक्षित,
दीपक सिंह, सरजू शर्मा, सना मुहि, दिवाकर सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related

UP 8301649915612185690

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item