11 जून को मड़ियाहूं में होगा दिव्यांगों का नाप जोख
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/11.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने बताया कि 11 जून को मड़ियाहूं में विवेकानन्द इण्टर कालेज में 40 प्रतिशत या उससे अधिक के दिव्यांगों को ही भारत सरकार से अधिकृत कम्पनी द्वारा जिले में तहसील स्तर पर दिव्यांगता के अनुसार चिन्हित उपकरण के लिये पूर्वान्ह 8 बजे से कैम्प लगाया जायेगा। इसके लिये दिव्यांगों को अपने साथ 40 प्रतिशत या उससे अधिक विकलांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र व परिचय पत्र जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि में से एक की छाया प्रति अनिवार्य है। जिलाधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने तहसील के निर्धारित स्थान पर समय से दिव्यांगों को लाकर सहयोग करें।

