शिशु मृत्यु दर कम करने में टीकाकरण अभियान भूमिका महत्वपूर्णः सीएमओ
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_963.html
जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रविन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में 7 से 14 जून तक मिशन इन्द्रधनुष अभियान चलाने का निर्णय भारत व प्रदेश सरकार द्वारा लिया गया है। अभियान फेज-3 में 0 से 2 वर्ष तक के सभी बच्चों व गर्भवती माताओं को वृहद अभियान चलाकर टीकाकरण से आच्छादित किया जाना है। इस अभियान के अन्तर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में प्रयुक्त होने वाली सभी वैक्सीन से नये व छूटे सभी बच्चों को प्रतिरक्षित किया जायेगा जिससे बच्चों को विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सके तथा इन बीमारियों के पश्चात होने वाले कुपोषण से बचा जा सके। टीकाकरण अभियान की शिशु मृत्यु दर कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस अभियान में नये व छूटे 0 से 2 वर्ष तक के बच्चों को 7 से 14 जून तक आच्छादित किया जायेगा।

