11 दिनों की समाधि के बाद जमीन के अंदर से जिंदा बाहर निकला युवक
बुलंदशहर में आस्था में लीन एक नौजवान के कारनामे से हर कोई दंग है. मिली जानकारी के मुताबिक श्याम सिंह नाम का यह शख्स 11 दिन की समाधि के बाद जमीन के अंदर से जिंदा बाहर निकला है. युवक के इस अनोखे कारनामें को देखने के लिए हजारों ग्रामीण मौके पर मौजूद थे ।
बता दें, कि इस नौजवान का नाम है श्यामसिंह. लुहारली गांव का निवासी श्यामसिंह संत बाबा मोहनराम का भक्त है । 11 दिन पहले श्यामसिंह ने भू-समाधि ली थी. 10 फीट गहरे गड्ढे में केवल पानी लेकर श्यामसिंह उतर गया और बिना भोजन के 11 दिन पूरी तरह बंद गड्ढे में गुजार दिए ।
श्यामसिंह की समाधि का आज अंतिम दिन था. 11 दिन का समय पूरा होते ही समाधि स्थल के आसपास हजारों लोगो की भीड़ जमा गयी. सब कलयुग के इस चमत्कार को देखने आये थे. पंचाग के समय के मुताबिक कुछ लोगो ने समाधि के ऊपर से मिट्टी हटाई और फिर मिट्टी के नीचे दबे लकड़ी के पटले हटते ही श्यासिंह बाबा मोहनराम की जय-जयकार करते बाहर आ गया ।
श्यामसिंह को कुछ देर कपड़ा ओढ़ाकर रखा गया और फिर वह कई मिनटों तक बाबा की जय-जयकार करते हुए जोश में भरा रहा. उसने भीड़ को अभिवादन किया और भीड़ ने भी श्यामसिंह और बाबा मोहनराम के जयकारे लगाये ।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बाबा मोहनराम की श्यामसिंह पर असीम कृपा है. वह बाबा की कृपा से समाधिस्थ हुआ था और इस अति कठिन समाधि से जिंदा आना केवल आध्यात्मिक लोगो का ही काम है.
लेकिन इस पूरी घटना के दौरान प्रशासन नदारद दिखा. सबसे बडी बात कि एक युवक खुद 11 दिन तक दफन रखा और अगर इस दौरान कोई अनहोनी घट जाती तो कौन जिम्मेदार होता. कानून किसी को भी जान जोखिम में डालने की इजाजत नहीं देता है ।
