2 नाबालिग बच्चियों को बना रहा था हवस का शिकार, 2 गिरफ्तार
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/2-2.html
शहर में दो अलग अलग जगहों पर नाबालिग बच्चियों से रेप करने वाले 2 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। शहर में दो अलग अलग जगहों पर नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घर में अकेली देख बाप ने नाबालिग बेटी के साथ किया रेप
घर में अकेली छात्रा के साथ बलात्कार, आरोपी फरार
पहला मामला दड़वा से सामने आया, जहां आरोपी मुंबई की महिला को यहां काम दिलवाने के बहाने लाया और उसकी आठ साल की बच्ची से पिछले एक महीने से दुष्कर्म कर रहा था। आरोपी की पहचान दानिश (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को पीड़ित बच्ची के परिजनों ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत दी थी जिसके बाद बच्ची का मेडिकल करवाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले मुंबई में पीड़ितों के पड़ोस में ही रहता था और कुछ महीने पहले ही चंडीगढ़ आया था। महिला को वह यहां पर नौकरी दिलवाने का आश्वासन देकर लाया था। जिसके बाद महिला को दड़वा में किराए का मकान दिलवा दिया था। महिला अपनी आठ साल की बच्ची के साथ वहां रहने लगी थी। पुलिस का कहना है कि महिला शराब पीती थी। आरोपी ने इसी बात का फायदा उठाया और महिला को शराब पिलाने के बाद उसकी बेटी से दुष्कर्म करने लगा। मुंबई से जब उसका पिता बच्ची को मिलने आया तो बच्ची ने पिता से सारी बात बताई।
वहीं, दूसरा मामला बहलाना गांव से आया है। एसपी नवदीप बराड़ ने बताया कि 11 साल की बच्ची के साथ पिछले एक साल से दुष्कर्म करने के आरोप में बहलाना निवासी बलिस्तर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार बच्ची बिहार के एक गांव से अपनी बुआ की ज्यादतियों से तंग आकर करीब एक साल पहले चंडीगढ़ पहुंची थी। वहां पर आरोपी की पत्नी बिमला लावारिस बच्ची की मदद करने का सोच कर उसको घर ले आई थी। मामले का पता तब चला जब बच्ची ने जब इस बारे में आसपास के लोगों से बात की । इसके बाद पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर इसकी सूचना देकर मदद की गुहार की।
हेल्पलाइन ने मामले की सूचना सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन को दी। सूचना पाते ही सेक्टर 31 थाने से पुलिस टीम बच्ची की मदद के लिए बहलाना पहुंची और उससे पूछताछ के बाद उसका मेडिकल करवाया। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बच्ची को स्नेहालय में रखा है और पुलिस उसके परिजनों की तलाश में जुट गई है।