aajtaktimes

कृतिदेव यहां पूर्ण बहुमत से आयेगी बसपा सरकार: सुधीर


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आज प्रदेश की जनता सपा के गुण्डो से पूरो तरह त्रस्त है। हर तरफ गरीब आदमी न्याय के लिये भटक रहा है। थानों पर सिर्फ सपा के इशारे पर ही सुनवायी की जा रही है। उक्त बात युवा बसपा नेता व दरियाबाद विधानसभा प्रभारी सुधीर सिंह ने ग्राम खरिका फूल में कार्यकर्ताओं के सामने कही। उन्होने आगे कहा कि जब भी प्रदेश में बहन मायावती का शासनकाल आया है। तब-तब अपराधी या तो जेल में होते हैं। या तो वह फिर प्रदेश छोड़कर भाग जाते हैं। आज भी प्रदेश की जनता बहन जी के कार्यकाल को याद कर रही है। उन्होने आगे कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा सरकार स्पष्ट बहुमत से आयेगी और प्रदेश की बागडोर पुनः बहन मायावती संभालेंगी। श्री सिंह ने कहा कि जिले में सपा के कई मंत्री और सांसद व विधायक हैं। लेकिन यहां के नहरों में न तो पानी आ रहा है और न ही किसानों को समय से बिजली ही मिल रही है। जिसका खामियाजा किसान को भुगतना पड़ रहा है। इससे पूर्व आज जैसे ही पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत युवा बसपा नेता सुधीर सिंह गांव में पहुंचे तो सैकड़ो ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया और यह नारा लगाते हुए कहा कि सुधीर तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं। खरिकाफूल गांव के बाद श्री सिंह ने भीखरपुर, बाजपुर, देवीगंज सहित दर्जनों ग्राम पंचायतों में मतदाताओं से सम्पर्क करके अपना प्रचार भी किया। श्री सिंह के साथ में पंकज तिवारी, दीपक तिवारी, अवधेश अवस्थी, रवि प्रताप सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

Related

UP 3340670804273329910

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item