aajtaktimes

मलिन बस्तियों में अधूरे विद्युतीकरण से नाराज कांग्रेसी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष विजयपाल गौतम के नेतृत्व में जैदपुर विधानसभा क्षेत्र की मसौली विकास खण्ड में विद्युतीकरण कराए जाने की मांग संबंधी एक ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गरिमा स्वरूप के माध्यम से डीएम को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेता विजयपाल गौतम ने आरोप लगाया कि राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के अन्र्तगत चयनित 2872 गांवों में अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़े, एवं अन्य गरीब बस्तियों में विद्युतीकरण का काम आजतक नहीं शुरू हो सका। यही नहीं, जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर में विद्युतीकरण कराए जाने के साथ ही ग्राम पंचायत मोहिउद्दीनपुर मजरे नयापुरवा गांव से गुजरे हाईटेंशन तार को हटवाया जाए। उन्होने यह भी मांग की है कि मसौली विकास खण्ड की ग्रामसभा धरौली मजरे जमालपुर, न्योला मजरे फतहाबाद, अम्बौर, किशुनपुर, जिया का पुरवा, धनवापुर, जोराईकाक्षा, गुलरिहा, केशरीपुर आदि मजरों में विद्युतीकरण करायी जाए। यदि जल्द ही विद्युतीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित नहीं हुई तो आगामी 25 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हो जाएगी। इस मौके पर उप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक सिंह रैकवार, के.सी श्रीवास्तव, अजय रावत सहित कई कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

UP 2648845401553197337

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item