aajtaktimes

मोबीन बने प्रधान संघ के अध्यक्ष

अजमी रिज़वी
मसौली बाराबंकी। ब्लाक सभागार में सोमवार को ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक मे प्रधान संघ का चयन किया गया जिसमे ग्राम पंचायत दादरा के प्रधान मुबीन सिकन्दर को मसौली प्रधान संघ का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। ब्लाक प्रमुख यासिर अराफात किदवईकी अध्यक्षता में आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में संगठन के गठन पर चर्चा हुई जिसमे उपस्थित ग्राम प्रधानों ने हेतमापुर के वयोवृद्ध,समाज सेवी ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद वर्मा को प्रधान संघ का संरक्षक चुनते हुए दादरा ग्राम प्रधान मुबीन सिकन्दर को अध्यक्ष, अमदहा ग्राम प्रधान साहब सरण उर्फ गुड्डू मौर्या को संगठन का महामंत्री व मीडिया प्रभारी बनाया गया साथ ही रजईपुर के ग्राम प्रधान दुर्गादयाल वर्मा को उपाध्यक्ष व प्रतापगंज के ग्राम प्रधान जगतनरायन को संगठन का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी जितेन्द्र बहादुर सिंह, एडीओ मनोज त्यागी, ग्राम प्रेम किशोर वर्मा, अमित वर्मा, मो. आलम शाह, मो. नईम, राम मूर्ति यादव, जफर कुरैशी, हंसराज यादव, अजय वर्मा, विनय वर्मा, महेन्द्र वर्मा, सुषमा देवी, तसफरुन मियां, राम करन अम्बौर सहित उपस्थित अन्य ग्राम प्र्रधानों ने संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों बधाई दी ।                     

Related

UP 4600404435738018802

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item