बसपाईयों ने एमएलसी का किया स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_147.html
बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी के जोन कोआर्डिनेटर दिनेश चंद्रा को पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा सदस्य विधान परिषद बनाये जाने के उपरान्त प्रथम बार बाराबंकी आगमन पर बसपा कार्यकर्ताओ ने सफेदाबाद असेनी मोड़ पर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बोलते हुए श्री चन्द्रा ने कहा कि सपा के गुण्डा राज एवं भाजपा के दंगाराज से उत्तर प्रदेश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। पुलिस के जवान भी सुरक्षित नही है सपा सरकार के संरक्षण में गुण्डे माफिया अपराधी प्रदेश को लूट रहे। कानून का राज कायम करने के लिए प्रदेश की जनता ने 2017 में बहन जी को मुख्य मंत्री बनाने का मन बना चुकी है जिससे परेषान होकर सपा भाजपा के लोग आपस में अन्दर अन्दर मिलकर साम्प्रदायिक ताकतो को बढावा देने का काम कर रही है सपा भाजपा के अफवाहो से सावधान करते हुए लक्ष्य 2017 पर रात दिन मेहनत करने का आवाहन किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से मण्डल कोआर्डिनेटर विजय कुमार, राम नरायन रावत, विश्राम रावत जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गौतम, पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा, पूर्व सांसद कमला प्रसाद रावत, मीता गौतम, हफीज भारती, सुधीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह वर्मा, मुस्ताक प्रधान, अनन्त वर्मा, आरपी सिंह, दिग्विजय सिंह, आरपी गौतम, विक्रम गौतम डीडीसी उमेश रावत, राम सिंह चैहान, आसिफ खान, आरडी राव, प्रदीप गौतम, शहनवाज हुसैन, फारूख असरफ, इरफान, साहिद अली मन्सूरी, संजय सोनी, फैजा अब्बासी ,पूर्व प्रमुख जमील अहमद आदि लोग हजारो की संख्या में मौजूद थे।
