बिना भेदभाव के काम करती है सपा: सुरेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_618.html
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी की सरकार बिना किसी भेद-भाव हर धर्म एवं जाति का काम कर रही है। चिकित्सा के क्षेत्र में समाजवादी सरकार ने अनेको ऐतिहासिक कार्य किये हैं। समाजवादी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के अनेको अस्पतालों का भी निर्माण हो रहा है। अपने क्षेत्र की जनता के काम के लिए मैं हर समय तैयार हूं। मेरी यह पूरी कोशिश रहती है कि मैं अपनी पूरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों का दुःख दर्द बाट सकूं। इसी क्रम में यह चश्मा वितरण का कार्यक्रम मैंने अपने निजी संसाधन से चलाया है। उक्त विचार आज कुछ दिन पूर्व अपने निजी खर्चे से मुफ्त आंखों की जांच विधानसभा सदर के बरेठी में करायी थी उन लोगों के चश्में स्वयं अपने हाथोें से उनके घर पर पहुंचाने के बाद सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने व्यक्त किये। सदर विधायक ने आज ग्राम परसुरामपुरवा, दोषीपुर, माधवपुर, खजूरगांव, करौदा, चकचेड़ा, कुवरपुर, पहाड़पुर, बरेठी, कैथी, शाहपुर, मुरतजापुर व दुन्दपुरवा में जाकर चश्मे का वितरण किया। समाजवादी सरकार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधारों को प्राथमिकता दे रही है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में निर्माण कार्यों की समिक्षा के लिए वेब आधारित प्रणाली विकसित कर स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख इंडिकेटरों तथा संस्थागत प्रसव, पूर्ण प्रतिरक्षण एवं आधुनिक गभ्रनिरोधक तकनीकों, विधियों के प्रयोग में दस प्रतिशत की वृद्धि कर सुधार करने के बिन्दु भी शामिल है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से देवां ब्लाक प्रमुख पति रमेश यादव, मो रिजवान संजय, विधानसभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, गुड्डू यादव, संजय मिश्रा, बाबुल मिश्रा, सरोज मौर्या, मुनीश, संजय राघवपुरवा, कफील, मुन्ना मास्टर, कैलाश यादव, गुड्डू यादव, नन्हे यादव, विनय यादव, कैलाश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

