aajtaktimes

मंदिरों पर हुआ हवन पूजन

बाराबंकी। शिव सेना युवा शाखा युवा सेना के राष्ट्रीय प्रमुख आदित्य ठाकरे का जन्म दिवस शिव सैनिकों ने धूमधाम से मनाया युवा सेना प्रमुख के जन्म दिवस पर शिव सैनिकों ने श्री ठाकरे की लम्बी आयु एवं यशस्वी होने कामना करते हुए नगर के धनोखर चैराहा स्थित हनुमान मंदिर पर हवन पूजन किया और मिठाई बांटी। इस अवसर पर शिव सेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में महाराष्ट्र के अंदर युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे से ज्यादा लोक प्रिय कोई अन्य युवा नेता नहीं है उनके एक इशारे पर युवा सेना से जुडे दसों लाख शिव सैनिक एक आवाज पर एकत्र हो जाते है। धीरे-धीरे आदित्य साहब अब देश भर के नौ जवानों के ह्दय में स्थान बना रहे है। आगामी विधान सभा चुनाव प्रचार में आदित्य साहब प्रमुख चेहरा होंगे। इस अवसर पर युवा सेना जिला प्रमुख शिव पाठक, शिव सेना जिला महासचिव पवन पाण्डेय, पवन रावत, शिव सेना नगर प्रमुख उमाशंकर दूबे, युवा सेना नगर प्रमुख राजीव पाठक, महासचिव पंडित आलोक द्विवेदी, युवा नेता धर्मेन्द्र पाठक रिंकू, व्यापारी नेता अजय कुमार गुप्ता, कार्यालय प्रभारी फूल चन्द्र वर्मा, सचिन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, शिव शंकर बाजपेई, सेवक राम, पुतान यादव आदि पदाधिकारी व शिव सैनिक उपस्थित थे।

Related

UP 4188900583365777891

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item