aajtaktimes

2017 विस चुनाव के लिये कमर कस लें कार्यकर्ताः राजकुमार

जौनपुर। नव जनक्रांति पार्टी की बैठक सोमवार को नगर के पान दरीबा में हुई जहां नवनियुक्त अध्यक्ष राजकुमार राजू व राष्ट्रीय महासचिव शकिल हुसेन रिजवी ने राष्ट्रीय सचिव सुनील श्रीवास्तव से कहा कि वर्ष 2017 की तैयारी में जुट जायं। श्री राजू ने कहा कि देश आज महंगाई की चपेट में है। भ्रष्टाचार कोढ़ की तरह फैल रहा है। भारत गरीब देशों की सूची से बाहर निकलकर मध्यम देशों की सूची में आ खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल राज्य गठन की मांग लेकर सभी लोग सड़कों पर उतर जायं। राष्ट्रीय महासचिव श्री रिजवी ने कहा कि कार्यकर्ता जनसम्पर्क अभियान, हस्ताक्षर अभियान, नुक्कड़ सभा, धरना प्रदर्शन के माध्यम से जनसम्पर्क का रास्ता अख्तियार करें। उन्होंने युवाओं को अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व करने एवं टिकट देने की मांग किया है। इस मौके पर सरफराज, शमशेर, रामकरन, शिवनाथ, गुड्डू, प्रदीप, महेश, पार्वती, प्रकाश गुप्ता, कन्हैया कुमार, राहुल गुप्ता, आकाश जायसवाल, मोहम्मद अलीम आदि मौजूद थे। अन्त में बताया गया कि 16 जून को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा।

Related

UP 701756682557444541

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item