aajtaktimes

रंजीत ने प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

बाराबंकी। आगामी विधानसभा चुनाव 2017, कठोरी हिन्दूवादी निडर और ईमानदार तथा कर्मठ व्यक्तित्व के धनी योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में भाजपा आगामी चुनाव लड़े। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने आज सोमवार को भापपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को एक पत्र भेजा है उन्होंने पत्र में लिखा है कि विगत पन्द्रह वर्षों से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की उ0प्र0 में सरकारों की अदला-बदली और दोनो ही मुस्लिम प्रस्त नीतियों के कारण प्रदेश का बहुसंख्यक हिन्दू समाज निरन्तर अपमान एवं उपेक्षा का दंश झेलता आ रहा है। उन्होंने कहा हद तो यह है कि इनके शीर्ष नेतृत्व की स्वयं की जातियां भी इन तथाकथित अल्पसंख्याकों के उत्पीड़न एवं दमन वादी नीतियों का शिकार हो रही है, वह भी सुरक्षित नही है। लगातार दंगों एवं साम्प्रदायिक तनाव के कारण हिन्दू समाज भाजपा नेतृत्व से विकास के साथ-साथ सम्मान की अपेक्षा करता है। योगी आदित्य नाथ जो आज जन-जन की आवाज बन चुके है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश की जन भावनाओं को समझना चाहिए और आदर करना चाहिए। योगी जी को 2017 के चुनाव में मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित करें।

Related

UP 2041122117424901135

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item