प्रेमी के साथ रंगे हाथ गयी थी पकड़ी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_328.html
बाराबंकी। थाना असन्द्रा अन्तर्गत बीती रात एक विवाहिता को अपनी प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़े जाने पर काफी महंगा साबित पड़ गया है। पे्रमी के भाईयों ने उसकी जमकर पिटाई करने के बाद सड़क किनारे फेंक दिया है। घायल अवस्था में उक्त महिला को थानाध्यक्ष ने इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम सेमरावां में रहने वाले एक व्यक्ति की विवाहिता पुत्री दो दिन पूर्व अपने घर से संदिग्ध अवस्था में लापता हो गयी थी। जिसका उसके परिजनों ने पता लगाया। लेकिन कहीं पता नही चला। बाद में मालूम चला कि उक्त महिला अपनी नानी के घर ग्राम नसीपुर में मौजूद हैं। बीती रात 11 बजे असन्द्रा थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि नई सड़क तिराहे के पास स्थित पेट्रोल पम्प के पास एक महिला घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने घायल महिला को इलाज के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है। पता चला कि उक्त महिला ग्राम सेमरांवा की निवासिनी है। महिला के बयान के आधार पर रात को ही असन्द्रा थानाध्यक्ष ने दबिश देकर ग्राम नूरपुर निवासी अरुण कुमार और उसके छोटे भाई रवि कुमार को धर दबोचा। सूत्रों द्वारा मालूम चला है कि उक्त महिला का प्रेम प्रसंग रवि कुमार के संग पिछले दो वर्षों से चल रहा है। लेकिन जाति की बाधा होने के कारण दोनो लोग सामाजिक डर के कारण शादी नही कर पा रहे थे। बीती रात 9 बजे जब उक्त महिला अपने प्रेमी रवि से मिलने गयी थी। उस समय रवि के बड़े भाई ने दोनो को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद बृजेश कुमार ने अपने एक अन्य भाई के साथ मिलकर उक्त महिला को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। अधमरा करने के बाद घायल अवस्था में ही उस महिला को दोनो लोग पेट्रोल पम्प के पास फेंक कर चले गये। घटना के बारे में थाना प्रभारी असन्द्रा अरुण कुमार का कहना है कि घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल जारी है।

