अमर शहीद को कांग्रेसियों ने किया नमन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_610.html
बाराबंकी। चहलारी नरेश बलभद्र सिंह को वतन की मिट्टी के कण-कण से प्यार था। देशभक्ति का जज्बा उनमें कूट-कूट कर भरा था। प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमरनायक बलभद्र सिंह चहलारी नरेश का बलिदान दिवस देश के प्रति राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा का संदेश देता हैं। अमर शहीद के 158 वें बलिदान दिवस पर वीर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए मुझे गर्व की अनुभूति होती हैं। उक्त उद्गार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने चहलारी नरेश के बलिदान दिवस के अवसर पर छाया चैराहे स्थित अमर शहीद के उद्यान में स्थापित प्रतिमा पर कांग्रेस परिवार के साथ माल्यार्पण करने के पश्चात् बलभद्र सिंह के व्यक्तित्व पर चर्चा के दौरान व्यक्त किया। आयोजित कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने किया। इस मौके पर मुख्य रुप से प्रदेश कांग्रेस सचिव दीपक सिंह, सरजू शर्मा, के.सी.श्रीवास्तव, सिकंदर अब्बास रिजवीं, अमित गौतम, तरूण चावला, विजयपाल गौतम, विनोद सिंह, अनिल रस्तोगी, राजेन्द्र सोनी राजेन्द्र वर्मा, दिवाकर सिंह सहित दर्जनो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थें।

