aajtaktimes

20 जून को होगी जिला योजना समिति की बैठक

जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिला योजना समिति की बैठक 20 जून को 11 बजे कलेक्टेªट स्थित सभागार में राम गोविन्द चौधरी मंत्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, सैनिक कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री जौनपुर की अध्यक्षता में होगी। बैठक में जनपद की जिला योजना वर्ष 2016-17 की संरचना तथा पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि को अन्तिम रूप प्रदान करते हुये उसका अनुमोदन किया जाना है। बताया गया कि उक्त बैठक में समस्त जनप्रतिनिधि यथा अध्यक्ष जिला पंचायत, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य, जिला योजना समिति के समस्त सदस्य, जिलास्तरीय अधिकारियों को स्वयं उपस्थित होकर भाग लेना है।        

Related

UP 6670799547483406359

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item