महिन्द्रा की नयी सिरीज यूवो का हुआ लोकार्पण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/06/blog-post_427.html
जौनपुर। नगर के फैजबाग स्थित महिन्द्रा ट्रैक्टर डीलर भारत इण्टरप्राइजेज में महिन्द्रा ट्रैक्टर की नयी सिरीज यूवो का लोकार्पण हुआ। इस मौके पर कम्पनी के जोनल हेड मनीष अरोड़ा ने यूवो ट्रैक्टर को तकनीकी के मामले में विश्व का नम्बर एक ट्रैक्टर बताया। इस दौरान स्थानीय डीलर की ओर से 1 से 14 जून तक क्रय किये गये ट्रैक्टर पर 51000 रूपये का लकी ड्रा निकाला गया जिसमें मई जलालपुर निवासी राम अधार यादव विजेता रहे। समारोह में 11 नये ग्राहकों को ट्रैक्टर की चाभी तथा महिन्द्रा श्री किट एवं पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर कम्पनी के एरिया मैनेजर संदीप कथूरिया, टीएम अमित चौधरी, सीसीएम आशू बहादुर, अरविन्द सिंह, अम्ब्रीश श्रीवास्तव, अमित सिंह, अवनीश पाठक, शैलेष मिश्रा, अनिरूद्ध सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन फर्म के प्रबन्धक वकील अहमद ने किया। अन्त में प्रमोद सिंह ने आभार व्यक्त किया।

